Sunday, 23 September 2012

बढ़ता जा रहा दलितों का आक्रोश


कांधला(प्रबुद्धनगर)। ग्रेटर नोएडा के मंदिर में दलित समाज के लोगों को महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में जल नहीं चढ़ाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को गंगेरू में दलितों ने पंचायत कर पांच दिन के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धर्मपरिर्वतन करने कर चेतावनी दी थी। शुक्रवार को फिर दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने पंचायत कर निर्णय लिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न हुई तो आगामी 22 जुलाई को कांधला में समाज की एक महापंचायत की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गृहक्षेत्र बादलपुर के भोलरावल गांव के दलित समाज के लोगों को महाशिवरात्रि पर गांव के प्राचीन शिवमंदिर में जल न चढ़ाने की चिगंारी जनपद प्रबुद्धनगर तक पहुंची। गुरुवार को गंाव गंगेरू में दलित समाज ने पंचायत कर इस मामले की निंदा करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर पांच दिन के अंदर आरोपी पुजारी व उसके समर्थकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो समाज के सैकड़ों लोग धर्म परिर्वतन करने को विवश होंगे। शुक्रवार को फिर गांव गंगेरू में दलित समाज की क्षेत्र के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में आगामी 22 जुलाई को कांधला में समाज की एक महापंचायत की जाएगी, जिसमें समाज के आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता कृष्णपाल सिंह और संचालन सुरेंद्र सिह ने किया। पंचायत में मोहर सिंह, ताराचंद, इंद्र, विनिता, बबीता, सुमेर सिंह, भोला, गीता, अनीता, धर्मपाल, पूरण, ओमप्रकाश, अमित, कौशल सहित आदि मौजूद रहे।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गंगेरू पहुंचे
कांधला: ग्रेटर नोएडा के एक मंदिर में पुजारी व उसके समर्थकों द्वारा दलित समाज के लोगों को शिवरात्रि पर जल नहीं चढ़ाने देने के विरोध मे गंगेरू के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा धर्म परिर्वतन की चेतावनी देने के मामले में विहिप व बंजरग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार को गांव पहुंचे। विहिप के जिलाध्यक्ष डा. सुभाष मलिक ने बताया कि आरोपी पुजारी ने दलित समाज के लोगों से माफी मांग ली है। मंदिर कमेटी ने भी आरोपी पुजारी को मंदिर से हटा दिया है और शीघ्र ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाया जायेगा। उन्होंने दलित समाज के लोगों से धर्मपरिवर्तन नहीं करने की अपील की। इस दौरान प्रंातीय धर्मप्रमुख वीरसैनमानव, मेगपाल, नरेंद्र सिंह, राजपाल सिह, कमल, श्रीपाल, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment