Sunday, 23 September 2012


हिसार। हरियाणा की हुड्डा सरकार के शासन में दलितों पर अत्याचार कम नहीं हो रहा है। नया मामला है हिसार के डाबडा गांव का। बताया जाता है कि एक दलित नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया गया। गैंगरेप का आरोप गांव के अगड़ी जाति के 8 लोगों पर लगा है।
जब पीड़ित के पिता पुलिस में जाने की तैयारी करने लगे तो अगड़ी जाति के लोगों ने उनपर ऐसा न करने का दबाव बनाया। लेकिन जब लड़की के पिता ने उनकी नहीं मानी तो फिर उनकी तरफ से लगातार धमकी आने लगी और हालत ये हो गई कि तंग आकर पीड़ित के पिता ने जान दे दी।
इसके बाद समाज के लोगों ने खुदकुशी करने वाले शख्स की बॉडी लेकर धरना दे दिया। लोगों ने मांग की कि जबतक गैंगरेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आज सुबह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment